बिरौल: पेड़ गिरने से सुपौल-दरभंगा मुख्य पथ जाम
बिरौल। शुक्रवार दोपहर सिसौनी चौक के पास बारिश के दौरान जंगली जलेबी का विशाल पेड़ सुपौल-दरभंगा मुख्य पथ पर गिर गया। इससे दोनों ओर आवागमन ठप हो गया और करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। जाम के दौरान कीचड़ में टेंपो का पहिया फिसलने से एक महिला यात्री गिर गई, हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने