बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन से 13 बैग बीयर के साथ 2 शराब तस्कर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | May 29, 2024 वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ प्रकाश कुमार पंडा के आदेशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत बुधवार को शराब के साथ 2 तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर बक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर आई गाड़ी संख्या 12336 के कोच संख्या S-8 के शौचालय सेकुल 13 बैग बीयर के साथ 2 शराब तस्करों को पकड़ा गया ।