घाघरा: घाघरा-नेतरहाट रोड पर आनंद नगर मोड़ के पास सड़क दुर्घटना, तीन लोग घायल
Ghaghra, Gumla | Sep 27, 2025 घाघरा नेतरहाट रोड स्थित आनंद नगर मोड़ के पास सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार राधिका कुमारी,आश्रिता स्कूटी से अपने गांव देवाकी घर जा रही थीं।इसी दौरान घाघरा आनंद नगर निवासी अनुराग कुजूर भी अपनी स्कूटी से घर की ओर लौट रहा था।बताया गया कि अचानक ही अनुराग ने तेज रफ्तार में गाड़ी मोड़ दी,जिससे सामने से आ रही स्कूटी से टक्कर हुई।