वाड्रफनगर: लैंगिक उत्पीड़न कानून के बारे में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
वाड्रफनगर शुक्रवार जिले के शासकीय पॉलिटेक्निक रामानुजगंज में नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए लैंगिक उत्पीड़न कानून एवं कानूनी अधिकारों पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश टोप्पो ने विद्यार्थियों को पॉश एक्ट, आंतरिक परिवाद समिति की भूमिका तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी।