प्रतापगढ़: अखेपुर जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
धोलापानी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अखेपुर जंगल में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही धोलापानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर छोटीसादड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान कालाकोट के नयाफला निवासी मांगीलाल पुत्र भेराजी मीणा