ठेठईटांगर: जपलंगा में पारंपरिक ग्रामसभा, पेसा नियमावली 2025 के तहत महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
ठेठईटांगर: सोमवार को दोपहर 2 बजे जपलंगा गांव में पारंपरिक ग्रामसभा आयोजित हुई। बैठक में पेसा नियमावली 2025 के तहत कई प्रस्ताव पारित किए गए। जोहान बरला को पुनः ग्राम प्रधान, अरविंद एक्का सहायक सचिव और रजनी एक्का को कोषाध्यक्ष चुना गया। आठ समितियों का गठन हुआ और सामुदायिक भवन को कार्यालय हेतु प्रस्तावित किया गया।