पटना ग्रामीण: कंकड़बाग में सागरमल ज्वेलर्स के कर्मचारी से 4.50 लाख रुपये की हुई छिनतई, पुलिस कर रही जाँच
शुक्रवार की दोपहर करीब 12: 30 बजे कंकड़बाग थाना क्षेत्र में सागरमल ज्वेलर्स के स्टाफ से 4.50 लाख रुपए की छिनतई हुई है। ओल्ड बाइपास स्थित एसबीआई बैंक के पास बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। कंकड़बाग थानाध्यक्ष ने बताया कि ज्वेलरी शॉप के स्टाफ चंदन कुमार एसबीईआई बैंक में रुपए जमा कराने जा रहे थे। इस दौरान छिनतई की घटना हुई है।