पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा परिसर में मंत्री अशोक चौधरी राजद के द्वारा सीएम नीतीश कुमार से सवाल पूछे जाने पर हुए आगबबूला
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी बिहार विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे राजद नेताओं पर आग बबूला हो गए। राजद नेताओं के द्वारा सीएम नीतीश कुमार की मनसा पर सवाल उठाए जाने पर मंत्री अशोक चौधरी का गुस्सा फूट पड़ा।