पटना ग्रामीण: वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' के कलाकार धवल ठाकुर और संचिता बसु ए एन कॉलेज पहुंचे, छात्रों से मुलाकात की
वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार के एक्टर धवल ठाकुर और एक्ट्रेस संचिता बसु शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे ए एन कॉलेज पहुंचे। जहां ऑडिटोरियम में उन्होंने छात्रों से मुलाकात की। मौके पर एक्ट्रेस संचिता बसु ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस वेब सीरीज में बाइक चलाना उनकी बेस्ट एक्सपीरियंस रही।