पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा परिसर में विधायक महबूब आलम ने स्मार्ट मीटर को 'खून चूसने वाला मीटर' कहा
भाकपा माले विधायक महबूब आलम ने बिहार विधानसभा परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे महागठबंधन के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान स्मार्ट मीटर को खून चूसने वाला मीटर बताया है। मौके पर महबूब आलम ने कहा कि जिस संजीव हंस ने स्मार्ट मीटर को गरीबों के घर लगवाया है वह घूस लेकर अडानी को मालामाल करने की पॉलिसी अपनाई है।