पटना ग्रामीण: बिजली जलाने पर भुगतान करना होगा, स्मार्ट मीटर यही है: एयरपोर्ट पर बोले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा स्मार्ट मीटर को स्मार्ट चीटर बताए जाने पर दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को एयरपोर्ट पर शाम 7 बजे ललन सिंह ने कहा कि अगर बिजली जला रहे हैं तो भुगतान करना पड़ेगा। यही स्मार्ट मीटर है।