ब्यौहारी: ब्यौहारी के गोदावल मेला मैदान में जुआ खेल रहे चार जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा, ₹2500 नगद जप्त
गोदावल मेला मैदान में जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा है जिनके कब्जे से 2500 नगद रुपए जप्त किए हैं। जिसमे चंदन शुक्ला,अमजद खान , दुर्गेश सोनी एवं बृजेश उर्फ गुडडा वर्मन पर पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गुरुवार की सुबह 9:00 बजे पुलिस ने यह जानकारी दी है।