ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के पपौंध तालाब में वृद्ध की डूबने से हुई मौत, भैंस को तालाब से निकलते वक्त हुई घटना
पपौंध थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम तकरीबन 4:00 बजे यह घटना घटी है, पुलिस ने बुधवार की रात 8:30 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 75 वर्षीय वृद्ध की भैंस पपौंध तालाब में चली गई थी,जिसे निकालने के लिए वृद्ध पानी में घुसा, जिसमें वह ख़ुद डूब गया और उसकी मौत हो गई है,पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की है।