ब्यौहारी: ब्यौहारी के चरकवाह गांव में सड़क पर बैक करते समय बस घर में घुसी, हुआ विवाद, पुलिस ने कराया मामला शांत
यात्री बस सड़क में बैक करते समय एक घर में घुस गई जिससे बस चालक एवं घर मालिक का विवाद हो गया मामले की जानकारी पुलिस को दी गई,जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बूझकर मामले पर समझौता कराया गया, जिससे यह मामला शांत हुआ इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार की शाम 6 बजे दी है।