ब्यौहारी: देवदी गांव में 7 वर्षीय बालक को जहरीले सर्प ने काटा, उपचार के दौरान मौत
देवदी गांव में घर में बालक अमन सिंह उम्र 7 वर्ष को जहरीले सर्प ने काट लिया ,जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ब्यौहारी लाया गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। गुरुवार की सुबह 7:20 बजे पुलिस ने यह जानकारी दी है।