ब्यौहारी: घोरषा में पत्नी से लड़ाई के बाद शराबी पति ने घर और कीमती जेवरातों में लगाई आग
ब्यौहारी के घोरषा गांव में मामूली बात को लेकर पति-पत्नी का विवाद हो गया, पति शराब के नशे में था, और नाराज होकर उसने घर में आग लगा दी,और गृहस्थी के समान को इकट्ठा कर उसे भी आग के हवाले कर दिया जिसमे कीमती जेवरात भी शामिल हैं। गनीमत रही कि घर के अंदर रखा गैस सरेंडर खाली था ,जिससे कोई बड़ी घटना होने से टल गई। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार की सुबह 10:00 बजे दी है।