Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews

देव: देव मोड़ से देव जाने वाली रोड में दरभंगा मोड़ के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बाइक सवार की पहचान नहीं हुई

Deo, Aurangabad | Jun 26, 2026

MORE NEWS

📌 आज के प्रमुख समाचार पत्रों की प्रमुख सुर्खियां

◆ राजकीय डिग्री महाविद्यालय, करसांव का शुभारंभ।
◆ राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पीरवां का शुभारंभ।
◆ ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं, विशेषकर बेटियों, को घर के निकट उच्च शिक्षा की सुविधा।
◆ उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में औरंगाबाद जिले को बड़ी सौगात।
◆ जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की उपस्थिति में उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन।
◆ संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं जलजमाव को लेकर जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की समीक्षा बैठक।
◆ 20 एवं 21 जुलाई के रेड अलर्ट को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने का निर्देश।
◆ शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित जिला प्रशासन की पहल को समाचार पत्रों में प्रमुखता।

#Aurangabad #Bihar #AbhilashaSharma #HigherEducation #Development #PrintMedia
Bihar Education Department CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

📌 आज के प्रमुख समाचार पत्रों की प्रमुख सुर्खियां ◆ राजकीय डिग्री महाविद्यालय, करसांव का शुभारंभ। ◆ राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पीरवां का शुभारंभ। ◆ ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं, विशेषकर बेटियों, को घर के निकट उच्च शिक्षा की सुविधा। ◆ उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में औरंगाबाद जिले को बड़ी सौगात। ◆ जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की उपस्थिति में उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन। ◆ संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं जलजमाव को लेकर जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की समीक्षा बैठक। ◆ 20 एवं 21 जुलाई के रेड अलर्ट को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने का निर्देश। ◆ शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित जिला प्रशासन की पहल को समाचार पत्रों में प्रमुखता। #Aurangabad #Bihar #AbhilashaSharma #HigherEducation #Development #PrintMedia Bihar Education Department CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 16, 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पीरवां का किया उद्घाटन

मदनपुर प्रखंड के पीरवां में राजकीय डिग्री महाविद्यालय की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को घर के समीप उच्च शिक्षा का मिलेगा अवसर

औरंगाबाद जिले के लिए आज का दिन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण रहा। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के उद्घाटन कार्यक्रम के अंतर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पीरवां (मदनपुर), औरंगाबाद का उद्घाटन किया।

मदनपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, पीरवां परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, निदेशक डीआरडीए श्री अनुपम कुमार, जनप्रतिनिधिगण, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

माननीय मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समावेशी उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के संचालन से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने निकट ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे नामांकन में वृद्धि होगी तथा युवाओं के भविष्य को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त श्रीमती अनुपम सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया गया। इसके उपरांत महाविद्यालय परिसर में स्थापित शिलापट्ट का अनावरण किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीमती अनुपम सिंह ने कहा कि राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पीरवां की स्थापना इस क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों एवं छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है तथा जिला प्रशासन महाविद्यालय के सुचारु संचालन एवं आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।

समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पीरवां औरंगाबाद जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार, छात्राओं के शैक्षणिक सशक्तीकरण तथा ज्ञान-आधारित समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पीरवां का किया उद्घाटन मदनपुर प्रखंड के पीरवां में राजकीय डिग्री महाविद्यालय की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को घर के समीप उच्च शिक्षा का मिलेगा अवसर औरंगाबाद जिले के लिए आज का दिन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण रहा। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के उद्घाटन कार्यक्रम के अंतर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पीरवां (मदनपुर), औरंगाबाद का उद्घाटन किया। मदनपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, पीरवां परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, निदेशक डीआरडीए श्री अनुपम कुमार, जनप्रतिनिधिगण, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। माननीय मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समावेशी उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के संचालन से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने निकट ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे नामांकन में वृद्धि होगी तथा युवाओं के भविष्य को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त श्रीमती अनुपम सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया गया। इसके उपरांत महाविद्यालय परिसर में स्थापित शिलापट्ट का अनावरण किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीमती अनुपम सिंह ने कहा कि राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पीरवां की स्थापना इस क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों एवं छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है तथा जिला प्रशासन महाविद्यालय के सुचारु संचालन एवं आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पीरवां औरंगाबाद जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार, छात्राओं के शैक्षणिक सशक्तीकरण तथा ज्ञान-आधारित समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Deo, Aurangabad | Jul 16, 2026

🚨 संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं शहरी जलजमाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में 🌧️

बिहार मौसम केंद्र द्वारा 20 एवं 21 जुलाई, 2026 के लिए जारी रेड अलर्ट के मद्देनज़र जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित योजना भवन के सभा कक्ष में संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं शहरी क्षेत्रों में जलजमाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग एवं नगर निकाय पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं पूर्व से तैयार रखें। उन्होंने सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को जलजमाव वाले क्षेत्रों का तत्काल निरीक्षण करने, प्रत्येक नगर निकाय में क्विक रिस्पांस टीम (QRT) गठित करने तथा 24×7 कंट्रोल रूम संचालित कर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया।

साथ ही सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने, नालियों की सफाई, जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सभी वरीय प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर सत्यापित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया।

बैठक के दौरान औरंगाबाद नगर परिषद क्षेत्र के सत्येंद्र नगर में जलजमाव की समस्या की विशेष समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस क्षेत्र में जलनिकासी की स्थायी एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में नागरिकों को इस समस्या का सामना न करना पड़े।

📢 जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय को निर्देशित किया गया कि बिहार मौसम केंद्र द्वारा जारी रेड अलर्ट एवं मौसम संबंधी सभी चेतावनियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन समय रहते सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

💧 संभावित आपदा के दौरान पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिले में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर 37 जल टैंकर, 264 स्टैंड पोस्ट एवं 63 वाटर कूलर के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

🏥 स्वास्थ्य विभाग को संभावित जलजनित रोगों की रोकथाम हेतु पर्याप्त मात्रा में दवाएं एवं चिकित्सा सामग्री उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया। वर्तमान में जिले में 3,40,936 ओआरएस पैकेट एवं 78,000 हैलोजन टैबलेट सहित आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सा दल तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में भेजे जाएंगे।

🌾 संभावित सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग को वैकल्पिक फसल योजना, डीजल अनुदान एवं कृषि इनपुट से संबंधित सभी तैयारियां अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। वहीं पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए चारा, पेयजल एवं चिकित्सा व्यवस्था, जल संसाधन विभाग को तटबंधों एवं सिंचाई संरचनाओं की सतत निगरानी तथा ऊर्जा विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं नियंत्रण कक्षों को पूर्णतः सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन करते हुए कार्य करें तथा किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन प्रत्येक परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है तथा आम नागरिकों से अपील है कि मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी सभी सलाह एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें।

#Aurangabad #DistrictAdministration #FloodPreparedness #RedAlert #UrbanFlooding #DisasterManagement #PublicSafety
Disaster Management Department Govt. of Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

🚨 संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं शहरी जलजमाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में 🌧️ बिहार मौसम केंद्र द्वारा 20 एवं 21 जुलाई, 2026 के लिए जारी रेड अलर्ट के मद्देनज़र जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित योजना भवन के सभा कक्ष में संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं शहरी क्षेत्रों में जलजमाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग एवं नगर निकाय पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं पूर्व से तैयार रखें। उन्होंने सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को जलजमाव वाले क्षेत्रों का तत्काल निरीक्षण करने, प्रत्येक नगर निकाय में क्विक रिस्पांस टीम (QRT) गठित करने तथा 24×7 कंट्रोल रूम संचालित कर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने, नालियों की सफाई, जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सभी वरीय प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर सत्यापित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक के दौरान औरंगाबाद नगर परिषद क्षेत्र के सत्येंद्र नगर में जलजमाव की समस्या की विशेष समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस क्षेत्र में जलनिकासी की स्थायी एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में नागरिकों को इस समस्या का सामना न करना पड़े। 📢 जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय को निर्देशित किया गया कि बिहार मौसम केंद्र द्वारा जारी रेड अलर्ट एवं मौसम संबंधी सभी चेतावनियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन समय रहते सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। 💧 संभावित आपदा के दौरान पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिले में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर 37 जल टैंकर, 264 स्टैंड पोस्ट एवं 63 वाटर कूलर के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। 🏥 स्वास्थ्य विभाग को संभावित जलजनित रोगों की रोकथाम हेतु पर्याप्त मात्रा में दवाएं एवं चिकित्सा सामग्री उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया। वर्तमान में जिले में 3,40,936 ओआरएस पैकेट एवं 78,000 हैलोजन टैबलेट सहित आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सा दल तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में भेजे जाएंगे। 🌾 संभावित सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग को वैकल्पिक फसल योजना, डीजल अनुदान एवं कृषि इनपुट से संबंधित सभी तैयारियां अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। वहीं पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए चारा, पेयजल एवं चिकित्सा व्यवस्था, जल संसाधन विभाग को तटबंधों एवं सिंचाई संरचनाओं की सतत निगरानी तथा ऊर्जा विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं नियंत्रण कक्षों को पूर्णतः सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन करते हुए कार्य करें तथा किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन प्रत्येक परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है तथा आम नागरिकों से अपील है कि मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी सभी सलाह एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें। #Aurangabad #DistrictAdministration #FloodPreparedness #RedAlert #UrbanFlooding #DisasterManagement #PublicSafety Disaster Management Department Govt. of Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 15, 2026

🎓 शिक्षा के क्षेत्र में औरंगाबाद की ऐतिहासिक उपलब्धि!

माननीय विधायक, ओबरा श्री प्रकाश चंद्रा एवं जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की गरिमामयी उपस्थिति में करसांव स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ हुआ।

📚 यह महाविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों, के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसरों का द्वार खोलेगा और उनके सपनों को नई उड़ान देगा।

✨ उन्नत शिक्षा – उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ औरंगाबाद विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

#Aurangabad #AbhilashaSharma #PrakashChandra #HigherEducation #Karsawan #Obra #GirlsEducation #Bihar #ViksitBiharsitBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Bihar Education Department

🎓 शिक्षा के क्षेत्र में औरंगाबाद की ऐतिहासिक उपलब्धि! माननीय विधायक, ओबरा श्री प्रकाश चंद्रा एवं जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की गरिमामयी उपस्थिति में करसांव स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ हुआ। 📚 यह महाविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों, के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसरों का द्वार खोलेगा और उनके सपनों को नई उड़ान देगा। ✨ उन्नत शिक्षा – उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ औरंगाबाद विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर है। #Aurangabad #AbhilashaSharma #PrakashChandra #HigherEducation #Karsawan #Obra #GirlsEducation #Bihar #ViksitBiharsitBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Bihar Education Department

Aurangabad, Bihar | Jul 15, 2026

🎓 औरंगाबाद के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि | उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान 🇮🇳

📍 ओबरा प्रखंड के करसांव में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ

आज औरंगाबाद जिले के लिए गौरव का ऐतिहासिक क्षण रहा। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजकीय डिग्री महाविद्यालय, करसांव (ओबरा) का विधिवत उद्घाटन किया। यह महाविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसरों का द्वार खोलेगा।

कार्यक्रम में माननीय विधायक, ओबरा श्री प्रकाश चंद्रा, जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.), अपर समाहर्ता (आपदा) श्री उपेंद्र पंडित, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती श्वेता प्रियदर्शी, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

✨ अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समावेशी उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को घर के निकट ही स्नातक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे नामांकन बढ़ेगा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।

🪔 कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं शिलापट्ट अनावरण के साथ हुआ।

💬 माननीय विधायक श्री प्रकाश चंद्रा ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं, को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज़ नहीं जाना पड़ेगा। यह महाविद्यालय क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

🌟 जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने कहा कि यह केवल एक महाविद्यालय का उद्घाटन नहीं, बल्कि हजारों युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के 'सात निश्चय-3.0' के अंतर्गत "उन्नत शिक्षा – उज्ज्वल भविष्य" अभियान का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुँचाना है।

उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय से ग्रामीण परिवारों को आर्थिक एवं समय की बचत होगी, छात्राओं की उच्च शिक्षा में भागीदारी बढ़ेगी तथा शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त समाज के निर्माण को नई गति मिलेगी।

📚 जिला पदाधिकारी ने शिक्षकों से विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, नवाचार, अनुसंधान, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का आह्वान किया। साथ ही आश्वस्त किया कि औरंगाबाद जिला प्रशासन महाविद्यालय के समुचित संचालन एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध रहेगा।

🌱 राजकीय डिग्री महाविद्यालय, करसांव केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान देने, बेटियों को सशक्त बनाने और विकसित बिहार के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

"उन्नत शिक्षा – उज्ज्वल भविष्य" के संकल्प के साथ शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बिहार की ओर एक और मजबूत कदम।
#Aurangabad #Bihar #HigherEducation #RajkiyaDegreeCollege #Karsawan #Obra #EducationForAll #EmpoweringGirls #SaatNishchay3 #DistrictAdministrationAurangabad #AbhilashaSharma #SamratChaudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Bihar Education Department

🎓 औरंगाबाद के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि | उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान 🇮🇳 📍 ओबरा प्रखंड के करसांव में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ आज औरंगाबाद जिले के लिए गौरव का ऐतिहासिक क्षण रहा। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजकीय डिग्री महाविद्यालय, करसांव (ओबरा) का विधिवत उद्घाटन किया। यह महाविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसरों का द्वार खोलेगा। कार्यक्रम में माननीय विधायक, ओबरा श्री प्रकाश चंद्रा, जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.), अपर समाहर्ता (आपदा) श्री उपेंद्र पंडित, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती श्वेता प्रियदर्शी, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। ✨ अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समावेशी उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को घर के निकट ही स्नातक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे नामांकन बढ़ेगा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। 🪔 कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं शिलापट्ट अनावरण के साथ हुआ। 💬 माननीय विधायक श्री प्रकाश चंद्रा ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं, को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज़ नहीं जाना पड़ेगा। यह महाविद्यालय क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 🌟 जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने कहा कि यह केवल एक महाविद्यालय का उद्घाटन नहीं, बल्कि हजारों युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के 'सात निश्चय-3.0' के अंतर्गत "उन्नत शिक्षा – उज्ज्वल भविष्य" अभियान का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय से ग्रामीण परिवारों को आर्थिक एवं समय की बचत होगी, छात्राओं की उच्च शिक्षा में भागीदारी बढ़ेगी तथा शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त समाज के निर्माण को नई गति मिलेगी। 📚 जिला पदाधिकारी ने शिक्षकों से विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, नवाचार, अनुसंधान, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का आह्वान किया। साथ ही आश्वस्त किया कि औरंगाबाद जिला प्रशासन महाविद्यालय के समुचित संचालन एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध रहेगा। 🌱 राजकीय डिग्री महाविद्यालय, करसांव केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान देने, बेटियों को सशक्त बनाने और विकसित बिहार के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। "उन्नत शिक्षा – उज्ज्वल भविष्य" के संकल्प के साथ शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बिहार की ओर एक और मजबूत कदम। #Aurangabad #Bihar #HigherEducation #RajkiyaDegreeCollege #Karsawan #Obra #EducationForAll #EmpoweringGirls #SaatNishchay3 #DistrictAdministrationAurangabad #AbhilashaSharma #SamratChaudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Bihar Education Department

Aurangabad, Bihar | Jul 15, 2026

देव: देव मोड़ से देव जाने वाली रोड में दरभंगा मोड़ के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बाइक सवार की पहचान नहीं हुई - Deo News