इटावा: कोतवाली इलाके में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, कराया गया मेडिकल परीक्षण
Etawah, Etawah | Apr 4, 2024 कोतवाली इलाके में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कोतवाली पुलिस ने परिजन की तहरीर पर 23 मार्च को मुकदमा लिखा था। 4 अप्रैल की सुबह पुलिस ने आरोपी अभियुक्त इंतजार अली को गिरफ्तार किया और मेडिकल परीक्षण कराकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।