मुरैना: समय सीमा में जवाब न देने पर कलेक्टर ने नायब तहसीलदार पर लगाया ₹1750 का जुर्माना
Morena, Morena | Dec 18, 2024 लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 9 अक्टूबर की रिपोर्ट के अनुसार नायब तहसीलदार सुश्री ज्योति लाक्षाकार द्वारा आवेदनकर्ता को समय सीमा में जानकारी उपलब्ध न करने पर कलेक्टर अंकित अस्थाना ने 1750 रुपए का अर्थदंड लगाया है ,यह राशि अधिकारी के वेतन से आहरित होकर आवेदनकर्ता को प्रदान की जाएगी।