मुरैना: SP कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे 56 आवेदनकर्ता, एसपी ने थाना प्रभारियों को निराकरण हेतु दिए निर्देश
Morena, Morena | Dec 17, 2024 आज मंगलवार को मुरैना पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी समीर सौरव और एडिशनल एसपी गोपाल सिंह धाकड़ सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे ,जहां करीब 56 आवेदनकर्ता शिकायत लेकर एसपी के समक्ष पहुंचे और आवेदन देकर निराकरण करने की मांग की गई है। एसपी समीर सौरव के द्वारा थाना प्रभारी को लंबित शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।