मुरैना: जतवार का पुरा और घुरघान के बीच ट्रैक्टर से व्यक्ति का हुआ था एक्सीडेंट, चालान पेश नहीं करने पर SP ऑफिस में दिया आवेदन
Morena, Morena | Dec 17, 2024 फरियादी का जतवार का पूरा और घुरघान के बीच ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी fir दिमनी थाने में दर्ज कराई गई थी ,लेकिन पुलिस के द्वारा न्यायालय में चालान पेश नहीं किया गया है। जिसकी शिकायत को लेकर फरियादी आज मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचा और आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस के द्वारा फरियादी को कई बार गुमराह किया गया है।