रफीगंज: रफीगंज-भादवा पथ पर भोला बिगहा गांव के समीप सब्जी खरीदकर लौट रहे बाइक सवार से हुई मारपीट, घायल को किया गया रेफर
रफीगंज भोला बिगहा गांव के समीप सब्जी खरीदकर घर लौट रहे एक बाइक सवार के साथ मारपीट की घटना रविवार संध्या 5 सामने आई है। घायल की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के दरमियां गांव निवासी पवन कुमार सिंह के रूप में हुई है।घायल ने बताया कि एक आरोपी शराब तस्कर की पुलिस को सुचना देने का संदेह है।थानाध्यक्ष ने रविवार शाम करीब 5 बजे बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।