शामली: राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सीएचसी कैराना में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी सीएमओ ने
Shamli, Shamli | Dec 10, 2024 मंगलवार की शाम करीब 6 बजे सीएमओ शामली अनिल कुमार ने बताया कि सीएचसी कैराना पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्साधीक्षक डा. शैलेंद्र चौरसिया द्वारा अध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान करते हुए छात्र—छात्राओं को उनके स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने संबंधित आवश्यक दिशा—निर्देश जारी किए गए।