बहराइच: धरना स्थल पर सात सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी ने किया धरना प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में जुटे उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर उनकी पुरानी पेंशन बहाली नहीं होती है तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन और उग्र किया जाएगा। जिसके समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की।