मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण की फुलेरा थाना पुलिस ने 15 घंटे में चोरी की वारदात का किया खुलासा, चोरी की पिकअप गाड़ी की बरामदगी
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में फुलेरा थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का 15 घंटे में खुलासा करते हुए एक साथी चोर को गिरफ्तार कर चोरी की पिकअप गाड़ी बरामद करने में सफलता हासिल हुई है।पुलिस ने आरोपी रामचरण गुर्जर पुत्र रमेश चंद गुर्जर को गिरफ्तार किया है इसके साथ ही पुलिस ने चोरी की पिकअप गाड़ी भी बरामद की है।