नवाबगंज: पहली बारिश में जैदपुर डूबा, सड़कें बनी तालाब, गंदे पानी से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे
बाराबंकी की जैदपुर नगर पंचायत में पहली ही बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। मोहल्ला अहिरान और वासीनगर समेत कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। घरों के सामने गंदा पानी भरने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जबकि स्कूली बच्चों को इसी पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है।