मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के समग्र गांव निवासी वादी की तहरीर पर जमीनी विवाद में जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में दो अभियुक्तों को मंगलवार की शाम 4:00 बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उपनिरीक्षक राकेश राय ने अभियुक्तगण रामजी तिवारी और सौरव तिवारी को गिरफ्तार किया।