मिर्ज़ापुर: मनिगढ़ा तीता गांव निवासी एसएसबी के जवान का रोते हुए न्याय मांगने का वीडियो आया सामने, जमीन कब्जा का मामला
लालगंज के मनिगढ़ा तीता गांव निवासी एसएसबी के जवान का एसपी कार्यालय पर रोते हुए न्याय मांगने का वीडियो सामने आया है। भूटान में ड्यूटी पर तैनात एसएसबी के जवान रयूफ अंसारी पिछले 4 वर्षों से उन्हें जब भी छुट्टी मिलती है वह अपना मकान कब्जा मुक्त कराने के लिए अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काटते हैं। उनकी छुट्टी बरबाद हो जाती है। एसपी सोमेन बर्मा से न्याय मांगा।