मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
देहात कोतवाली पुलिस ने नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में मंगलवार की शाम 4:00 बजे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उप निरीक्षक राम फेर यादव ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी विक्की उर्फ आशीष पुत्र शैलेश निवासी इंदी परवतपुर को गिरफ्तार किया।