मिर्ज़ापुर: देवपूरवा निवासिनी महिला पर छत के ऊपर बंदरों के झुंड ने किया हमला, भागते समय गिरी, हालत गंभीर, रेफर
मंगलवार की सुबह लगभग 10:00 बजे कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के देवपुरवा मोहल्ले में महिला विट्टन देवी जो कि अपनी छत के ऊपर कपड़ा उतारने गई थी। इस दौरान बंदरों के झुंड ने महिला के ऊपर हमला बोल दिया जिसमें भागते समय महिला गिर गई उनके सिर में गंभीर चोट आई है। मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लाने पर डॉक्टरों ने इलाज के दौरान महिला को वाराणसी के बीएचयू रेफर किया है।