मिर्ज़ापुर: तिलाव गांव के जेसीबी चालक ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर बरौधा चौकी के दरोगा पर हर महीने ₹5000 लेने का लगाया आरोप
बताते चले कि मंगलवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे लालगंज थाना क्षेत्र के तिलाव गांव निवासी पवन कुमार ने एसपी को ज्ञापन सौंप कर बताया कि मैं किराए पर लेकर जेसीबी चलाता हूं। पिछले कई महीने से लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा चौकी के दरोगा मुझसे हर महीने ₹5000 लेते हैं इस महीने नहीं दे पा रहा हूं तो मुझे गाली देकर कहा गया कि रुपया नहीं दोगे तो तुम्हें जेल में डाल देंगे।