कोन्टा: सुकमा में ‘निवा दुवड़ ते’ अभियान से ग्रामीणों तक पहुंची पुलिस, जागरूकता और संवाद बढ़ाया गया
Konta, Sukma | Nov 8, 2026 सुकमा पुलिस ने ‘निवा दुवड़ ते’ जनसंपर्क अभियान के तहत अंदरूनी और दूरस्थ गांवों में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। थाना चिंतलनार, तोंगपाल और दोरनापाल क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बच्चों और आम ग्रामीणों को नई कानून, साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशे के नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। अभियान पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के नेतृत्व में जारी है।