शामली: शामली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर ओवर स्पीडिंग के मामले में ट्रैफिक पुलिस ने काटे 200 वाहनों के चालान
Shamli, Shamli | Nov 5, 2026 यातायात निदेशालय द्वारा संचालित अभियान 'ऑपरेशन सेफ स्पीड' के तहत शामली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक पुलिस ने ओवर स्पीडिंग से संबंधित 200 चालान किए। ट्रैफिक इंचार्ज शामली निधि चौधरी ने बताया कि तेज गति से वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है तथा थोड़ी सी लापरवाही स्वयं के साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन को भी खतरे में डाल सकती है।