घुवारा: 900 साल पुराने अबार माता मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, चट्टान छूने से मन्नत पूरी होने की मान्यता
छतरपुर जिले की सीमा पर स्थित प्राचीन अबार माता मंदिर में नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। करीब 900 वर्ष पुराने इस मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों को लगभग 50 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। मान्यता है कि मंदिर परिसर में स्थित करीब 70 फीट की चट्टान को छूकर मन्नत मांगने से मनोकामना पूरी होती है।