ईसागढ़: पिपरिया गांव में 25 वर्षीय युवक की फांसी से मौत, कदवाया पुलिस ने मर्ग कायम किया
मिली जानकारी के अनुसार पिपरिया निवासी रामचरण आदिवासी उम्र 60 वर्ष ने बुधवार को शाम लगभग चार बजे थाने में बताया कि पिपरिया निवासी अनिल उर्फ मुकेश आदिवासी ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगा ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई, उक्त प्रकरण में कदवाया पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है ।