लोहरदगा: विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव ने कहा: जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे
पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक एवं आंतरिक संसाधन तथा केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डॉ. रामेश्वर उराँव मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे लोहरदगा के बरवा टोली स्थित विधायक कार्यालय पहुँचे। इस दौरान उन्होंने आमजनों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।