शामली: शामली के सरवरपीर निवासी युवती को प्यार के जाल में फंसाकर दिया धोखा, शादी के बाद 4 साल से फरार है पति
Shamli, Shamli | Aug 22, 2026 शनिवार को शामली के मोहल्ला सरवरपीर निवासी फरजाना नाम की युवती ने शामली नगर पालिका में प्रेसवार्ता करते हुए अपने साथ हुए धोखे की जानकारी दी। बताया कि 4 साल पहले शामली के कबाड़ी बाजार मोहल्ला सराय निवासी राहिल ने उसे प्यार के जाल में फंसाया था, लेकिन शादी करने से इंकार कर दिया था। पुलिस में शिकायत करने पर शादी हुई, लेकिन पति फरार हो गया है।