फुलवरिया: मजिरवा कला गांव में आरोपी ने चौकीदार का हाथ दांत से काटा, फरार; पुलिस तलाश में
श्रीपुर थाना क्षेत्र के दुबेबतरहा में हुई चोरी की एक घटना में शामिल आरोपित को पकड़ने के दौरान आरोपित ने एक चौकीदार का हाथ दांत से काट लिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन वह पकड़ से बाहर हो गया। बुधवार की दोपहर 2 बजे मिले जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व दुबे बतरहा निवासी सनोज कुमार मिश्रा के घर में अज्ञात चोर छत के रास्ते दाखिल हुए थे।