धौज: सेक्टर 21c मे ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी के परिजनों को पुलिस आयुक्त ने सोप 50 लाख रुपए का चेक
पिछले वर्ष जुलाई माह की 25 तारिख की रात को एक आवारा किस्म के व्यक्ति ने ईंट द्वारा हमला कर दिया था। जिसके बाद एसपीओ मोहनलाल को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया था। एचडीएफसी बैंक के अनुबंध व पॉलिसी के तहत पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने अपने कार्यालय में एसपीओ मोहनलाल के परिजनों को 50 लाख रुपए का चेक दिया l