धौज: फरीदाबाद जिले में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चला कर अवैध पार्किंग करने वाले 115 वाहन चालकों के काटे चालान
डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन ने बताया कि फ़रीदाबाद शहर में अवैध पार्किंग के कारण उत्पन्न होने वाली सड़क दुर्घटनाओं एवं ट्रैफ़िक जाम की समस्या को संज्ञान में लेते हुए यातायात पुलिस द्वारा यह विशेष कार्यवाही की गई है । प्राय: देखने में आया है कि फ़रीदाबाद के मुख्य चौक चौराहों एवं हाइवे की तरफ़ जाते समय वाहन चालक सड़क के किनारे अवैध रूप से वहां खड़ा कर देते हैंl