धौज: फरीदाबाद सूरजकुंड में आगामी 3 मार्च को हाफ मैराथन को लेकर डीसी विक्रम ने दी जानकारी, कहा- सीएम रहेंगे मुख्यातिथी
फरीदाबाद जिले के डीसी विक्रम सिंह ने शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि आगामी 3 मार्च को फरीदाबाद में हाफ मैराथन का आयोजन होगा। इसमें खेल व फिल्मी जगत के सितारे भाग लेंगे। वहीं, प्रदेश के सीएम मनोहर लाल फरीदाबाद मैराथन में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे।