रायबरेली: मेजरगंज में सहकारी समिति केंद्र से खाद ले जाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
भदोखर थाना क्षेत्र मेजरगंज में,गुरुवार को सहकारी समिति केंद्र से,दो बोरी खाद ले जाते समय एक किसान की,संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई हैं।घटना के बाद मृतक का शव काफी देर तक रोड़ पड़ा रहा,स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची,थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई हैं।पुलिस ने बताया कि,शव को कब्जे ले लिया गया,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी