कैलारस: 30 अप्रैल तक अपार आईडी अनिवार्य, न बनने पर की जाएगी कार्रवाई
कैलारस झुंडपुरा। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संकुल के प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। बीआरसीसी मनीक चंद्र धाकड़ ने निर्देश दिए कि सभी छात्रों की अपार आईडी 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से बनाएं, अन्यथा संबंधित प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी।