झांसी: बामौर खडेनी के बीच असंतुलित होकर पलटी तीन पहिया टैक्सी, एक की मौत व आधा दर्जन लोग हुए घायल
Jhansi, Jhansi | Mar 23, 2024 बामोर निवासी राजू पुत्र लखई अपने पिता की अस्थि विसर्जन के लिए बामोर से उस्मान खान की तीन पहिया की टैक्सी लेकर खड़ेनी की तरफ जा रहे थे। बामोर खडेनी के बीच टैक्सी असंतुलित होकर पलटने से राजू पुत्र लखई उम्र 35 वर्ष की मौत हो गई एवं करीब आधा दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायलों को झांसी रेफर कर दिया गया है।