झांसी: जिले में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों द्वारा प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित विज्ञापनों की होगी निगरानी
Jhansi, Jhansi | Mar 23, 2024 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत राजनैतिक दलों, निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों द्वारा प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रकाशित कराए जाने वाले विज्ञापनों इत्यादि के सम्बन्ध में पेड न्यूज की निगरानी एवं जांच के मापदण्ड की कार्रवाई अपर जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट के मार्गदर्शन में की जा रही है।