झांसी: डेली ग्राम मे संघर्ष महिला संगठन द्वारा होली के पूर्व आदिवासी बस्ती में बांटी रंग, गुलाल, पिचकारी और मिठाइयां पाकर आदि
Jhansi, Jhansi | Mar 23, 2024 संघर्ष महिला संगठन के तत्वाधान में संगठन की अध्यक्ष सपना संदीप सरावगी एवं समिति सदस्यों द्वारा डेली ग्राम स्थित सहारिया आदिवासी बस्ती में 100 से अधिक बच्चों को रंग, गुलाल, पिचकारी और मिठाइयां वितरित की गई।जिन्हें पाकर आदिवासी बच्चों के चेहरे खिल उठे एवं उनके माता-पिता ने संगठन की सदस्याओं को शुभकामनायें देकर आभार व्यक्त किया। संगठन की कई महिलाएं उपस्थित रही।