झांसी: रेलवे ऑफिसर कॉलोनी में स्थिति प्लॉट में अज्ञात कारणों से लगी आग, दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
Jhansi, Jhansi | Mar 23, 2024 झांसी की रेलवे ऑफिसर कॉलोनी में खाली प्लॉट में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और हरे भरे पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने इसकी सूचना दमकल की गाड़ी को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।