झांसी: ग्राम चिपलौटा निवासी युवक खाया विषाक्त उपचार के दौरान झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Mar 23, 2024 मृतक का नाम भगवान दास रायकवार (26) पुत्र पत्रा लाल था। वह बरुआसागर के चिपलौटा गांव का रहने वाला था। मां मिथला देवी ने बताया कि बेटा भगवान दास मेरा इकलौता बेटा था। वह मजदूरी करता था। करीब 7 साल पहले उसकी शादी क्रांति से हुई थी। उनकी 6 साल की बेटी और 4 साल की बेटी है। बेटा जितना कमाता था, सब पैसा शराब पीने में उड़ा देता था। साथ ही वह नशे में पत्नी को पीटता था।