पूरनपुर: साहूकारा लाइनपार जिला पंंचायत भवन परिसर में हुआ भारतीय जनता पार्टी जिला युवा संवाद कार्यशाला का आयोजन
पूरनपुर नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार जिला पंचायत भवन परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने जिला युवा संवाद कार्यशाला आयोजित की गई। जिला युवा संवाद कार्यशाला में भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताकर जागरूक किया गया।