पूरनपुर: हरी बाबू के प्लांट में अखिल भारतीय जाटव महासभा ने धूमधाम से मनाई संत शिरोमणि रविदास की 647वीं जयंती
पूरनपुर अखिल भारतीय जाटव महासभा ने हरीबाबू के प्लांट में रविवार को संत शिरोमणि रविदास की 647वीं जयंती मनाकर उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने संत शिरोमणि रविदास के जीवन के बारे मे लोगों को बताया।